नाले की सफाई शुरू
Saturday, 17 October 2026 09:58
सेमरा, भवथर, गोपीपुर और भागीरथीपुर में नाले की सफाई शुरू हो चुकी है, ताकि खेतों से पानी निकल सके और धान की फसल बची रहे।
धान की खड़ी फसल जलभराव से खराब हो रही है। नाले की सफाई जारी है।
अभोली ब्लॉक के सेमरा, भवथर और गोपीपुर गांवों में पानी भरने की समस्या दूर करने एज ए ह्यूमन ट्रस्ट ने नाले की सफाई शुरू की है। ट्रस्ट अध्यक्ष दीपक शुक्ल 'सत्य' की पहल पर हजारों बीघा धान की फसल को खराब होने से बचाने का मकसद है।
किसानों को लाखों के नुकसान का डर था। कई गांवों में नालों की ठीक से सफाई न होने से बारिश का पानी खेतों में भर जाता है। इससे धान की फसल खराब होने और पैदावार पर असर पड़ने का खतरा रहता है। किसानों की परेशानी देख ट्रस्ट ने सफाई शुरू की।
सफाई से पानी की निकासी ठीक से हो सकेगी और खेतों में जलभराव से छुटकारा मिलेगा। सेमरा, भवथर, गोपीपुर, भागीरथी पुर गांवों के किसानों को राहत की उम्मीद है। पानी निकलने से धान की फसल को नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी।
ग्रामीणों ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि नियमित सफाई से जलभराव की समस्या बहुत हद तक कम हो सकती है। इस दौरान घनश्याम यादव, मेठ दिलीप यादव, चंद्रशेखर यादव, जिलेदार यादव समेत कई खास लोग मौजूद थे।
No documents uploaded yet.
Saturday, 17 October 2026 09:58
सेमरा, भवथर, गोपीपुर और भागीरथीपुर में नाले की सफाई शुरू हो चुकी है, ताकि खेतों से पानी निकल सके और धान की फसल बची रहे।
| Supporter | Mobile | Location | Amount | |
|---|---|---|---|---|
|
|
Not shared | Not shared | Not shared | INR 51 |
Dynamic QR mode needs a valid UPI ID in campaign settings.
As a Human Trust
Loading comments...